UP News: संसद में 42 लोकसभा सांसदों को मंगलवार को भी निलंबित कर दिया गया है. अब तक कुल 131 सांसदों को इस पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है. इन निलंबित किए गए सांसदों में राज्यसभा और लोकसभा के सांसद हैं. सांसदों के निलंबित होने के बाद अब सियासी बयानबाजी तेज होते जा रही है. लेकिन इस बीच कुछ कांग्रेस नेता अब बीजेपी के पक्ष में खुलकर उतर आए हैं. कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है.
प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'संसद को “सड़क छाप” बनाने वालों को देश माफ नहीं करेगा. उपराष्ट्रपति का “मखौल” उड़ाना बेहद “दुर्भाग्यपूर्ण” और “लोकतंत्र” का मजाक है.' दरअसल, कांग्रेस नेता की ये प्रतिक्रिया एक वायरल वीडियो पर आई है. वीडियो में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी संसद परिसर में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल करते नजर आ रहे हैं. हालांकि इसके जवाब में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, 'सद्बुद्धि आए, कुछ तो सीमा होती होगी.'
Lok Sabha से सस्पेंड होने पर डिंपल यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
राहुल गांधी भी आए नजरदरअसल, संसद में सांसदों के निलंबित होने के बाद विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सांसद जगदीप धनखड़ की नकल कर रहे कल्याण बनर्जी को अन्य विपक्षी दलों के सांसद देख रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी खड़े होकर नकल देखते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ विरोध कर रहे विपक्ष के तमाम सांसद भी वहां मौजूद हैं.
बता दें कि लोकसभा में तख्तियां दिखाने और सदन की अवमानना करने को लेकर मंगलवार को फारूक अब्दुल्ला, शशि थरूर, मनीष तिवारी और सुप्रिया सुले सहित 49 और विपक्षी सदस्यों को संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है. सदन की अवमानना के मामले में अब तक कुल 95 लोकसभा सदस्यों को निलंबित किया जा चुका है.
