पश्चिम बंगाल चुनाव के आखिरी दिन 27 अप्रैल, सोमवार को हुगली में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एससी-एसटी समाज भी टीएमसी के खिलाफ खड़ा है. 

Continues below advertisement

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ‘राम नाम’ और ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई देती है, जबकि बंगाल में टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करने में लगे हैं. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं में डर पैदा हो गया है और नतीजों के बाद वे सड़कों पर पंक्चर बनाते नजर आएंगे. 

राघव चड्ढा पर जमकर भड़कीं डिंपल यादव, कहा- 'आपने जो किया वह राष्ट्रद्रोह के बराबर'

Continues below advertisement

टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया- CM 

उन्होंने ने कहा कि यूपी में गौ माता की रक्षा हो रही है और समाज को बांटने की कोशिशों पर रोक लगी है. उन्होंने 2017 से पहले के यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि तब गुंडागर्दी और दंगे आम थे, लेकिन अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘राम’ के नारे से उन्हें परेशानी होती है और पिछले 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया है. 

CM ने आरोप लगाया कि बंगाल में सनातन परंपराओं की खुलकर बात नहीं होती, सड़कों पर नमाज होती है, जबकि दुर्गा विसर्जन पर पाबंदी लगाई जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन टीएमसी इस पर मौन है.

'दो वक्त की रोटी भी मुश्किल', वृंदावन नाव हादसे के बाद छलका नाविकों का दर्द, भक्तों में आई कमी