उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुए हादसे के अब यहां भक्तों की आवाजाही बहुत कम हो गई है. जिसकी वजह से नाविकों का काम एकदम ठप हो गया है. यहां के घाट अब खाली दिखाई दे रहे हैं. हालत ये है कि लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट तक खड़ा हो गया है. 

Continues below advertisement

वृंदावन हादसा के बाद घाट पर काम करने वाले नाविक और अन्य लोगों का बुरा हाल है. यहां नाव चलाने वाले एक नाविक ने बताया कि उनका काम एकदम ठप हो गया हैं. हालात ये है कि दो वक्त की रोटी कमाना भी मुश्किल हैं. नाविक ने कहा कि- "जब से ये हादसा हुआ है, तब से 75 फीसद तक लोगों के यहां आने में कमी आ गई है. अब पहले की तरह यहां भक्त लोग नहीं पहुँच रहे हैं. अभी तो हर जगह सन्नाटा छाया हुआ हैं. बोट चालू हो जाएं तो बहुत अच्छी बात है." 

हादसे के बाद घाट पर पसरा सन्नाटा

नाविक ने बताया कि "यहां जितने भी बोट वाले हैं वो इन दिनों बेरोजगार हो गए हैं. इन दिनों किसी के पास कोई काम नहीं है. सब बेरोजगार बैठे हैं. सुबह खा लेते हैं तो शाम का पता नहीं और शाम को खा लेते हैं तो सुबह का पता नहीं होता. बहुत मुश्किल से जीवन चल रहा है." वृंदावन के ही घाट पर गले की कंठी बेचने वाले युवक का भी दर्द छलक उठा. युवक ने बताया कि "जब से ये हादसा हुआ है तब से यहां लोगों का आना कम हो गया है. बोनी तक नहीं हो पाती, बहुत परेशानी हो रही हैं. व्यापार करने में भी बहुत परेशानी हो रही हैं. पहले ये घाट श्रद्धालुओं से भरा रहता था. लेकिन जब से या हादसा हुआ लोग कम हो गए हैं. अब यहां लोग ही नहीं आ रहे हैं."

Continues below advertisement

यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, बांदा में 47 डिग्री पहुंचा पारा, अब बारिश से मिलेगी राहत, IMD ने दिया अलर्ट

श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुआ हादसा

बता दें कि वृंदावन में 10 अप्रैल को पंजाब से आए तीर्थयात्रियों से भरी एक नाव पलट गई थी. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी हैं. ये नाव जुगल घाट से देवराहा बाबा घाट की ओर जा रही थी, तभी केशी घाट के पास पीपा पुल से नाव टकराने के बाद पलट गई थी. 

हादसे के समय नाव में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे, जो पंजाब के लुधियाना और मुक्तसर जिले से धार्मिक यात्रा पर आए थे. इस हादसे में दस लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था. हादसे के वक्त किसी भी श्रद्धालु के पास लाइफ जैकेट नहीं थी.   

मेरठ में इनफ्लुएंसर शादाब जकाती की मुश्किलें फिर बढ़ीं, पुलिस ने इस वजह से दर्ज किया केस