UP News: लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि हर समस्या का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हल किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी जनता दर्शन में आए फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे. उन्होंने फरियादियों से कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है. अधिकारी समस्या को दूर करने में हीला-हवाली करते हैं तो मुझे बेझिझक बताएं. उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंगलवार (29 अगस्त) को सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

जनता दर्शन में 200 फरियादियों की सीएम ने सुनी समस्याएं

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने 200 से अधिक फरियादियों की फरियाद सुनी. उन्होंने ने फरियादियों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन जरूरतमंदों को अभी तक पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो. जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए.

आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता

अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या को हल करना सुनिश्चित करें. जनता दर्शन कार्यक्रम में आई अर्जियों पर गौर करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीर, संवेदनशील होकर ध्यान से सुनें और फौरन कार्रवाई सुनिश्चित करें. जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए. गरीबों के इलाज की एस्टीमेट प्रक्रिया जल्दी पूरी की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है. निष्पक्ष रूप से हर पीड़ित की समस्या का हल करना सुनिश्चित होना चाहिए. 

UP News: गाजियाबाद में प्रिंसिपल की हैवानियत से परेशान छात्राओं ने खून से लिखा CM योगी को लेटर, अखिलेश ने भी उठाए सवाल