बलरामपुर, एजेंसी। जिले के पचपेड़वा थानाक्षेत्र में बुधवार को अनियन्त्रित ट्रक ने सड़क किनारे खेल रहे दो मासूम भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुर निवासी शमीम के दो बच्चे समीर 7 वर्ष और अमीर 3 वर्ष घर के बाहर खेल रहे थे इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार, बढ़नी की तरफ जा रहे ट्रक ने अनियन्त्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी और फिर दोनों भाइयों को कुचलता हुआ खाई में पलट गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गयी।
