नई दिल्ली, एबीपी गंगा। बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'दबंग-3' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्म की शूटिंग चल रही है और ये 20 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज होगी। ये 'दबंग' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

दबंग-3 में एक बार फिर सलमान खान चुलबुल पांडे के किरदार में आपको एंटरटेन करते नजर आएंगे। बता दें कि दबंग-3 को इस बाक प्रमुदेवा डायरेक्टर कर रहे हैं। साल 2009 में आई फिल्म Wanted के बाद सलमान खान और प्रभुदेवा दोबारा एक-साथ काम कर रहे हैं।

हाल ही में, फिल्म के सेट से सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के किरदार 'रज्जो' गेटअप भी इन तस्वीरों में नजर आया था। दबंग-3 में साउथ के एक्टर किच्चा सुदीप आपको विलेन के किरदार में दिखेंगे, जो की एक लैंड माफिया है। प्रजापति पांडे यानी चुलबुल पांडे के किरदार के इस बार दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की जगह उनके भाई प्रमोद खन्ना नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि दबंग-3 की कहानी को दो पार्ट्स में दिखाया जाएगा। जिसमें पहले पार्ट में आपको सलमान खान के पुलिस अफसर बनने से पहले की कहानी फ्लैश बैक में दिखाई जाएगी ( चुलबुल पांडे की लाइफ), जबकि दूसरे पार्ट में उनके पुलिस ऑफिसर यानी रॉबिनहुड बनने की कहानी को दर्शाया जाएगा। चुलबुल पांडे के दो अलग-अलग किरदार (यानी एक युवा दूसरा मौजूदा) के निभाने के लिए सलमान ने काफी मेहनत भी की है। फ्लैश बैक की स्टोरी दिखाने के लिए सलमान ने अपना वजन भी घटाया था।

साल 2010 में रिलीज भी दबंग फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का सुपरहीट आइटम नंबर मुन्नी बदनाम हुई, दबंग-3 में नए अवतार में दिखेंगे। इस बार मुन्नी नहीं बल्कि मुन्ना बदनाम होगा। दंबग-3 का जो आइटल नंबर होगा- वो मुन्ना बदनाम हुआ...होगा।

यह भी पढ़ें:

दबंग-3 से सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक'भूल भुलैया-2' का पोस्टर रिलीज, कार्तिक भगाते दिखेंगे भूत; लाइन में हैं इन फिल्मों के भी सीक्वलBigg Boss 13 में दिख सकती है ये TikTok स्टार, शो के प्रोमो की फोटो वायरल; ऐसे नजर आए सलमानसलमान से लेकर काजोल और सोनाक्षी तक...ये हैं इन Hit स्टार्स के Flop भाई-बहन