Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Chamoli Tunnel Accident News Live Updates: इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिंता जताई और सभी एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित करने के निर्देश दिए.
आलोक सेमवाल, देहरादूनLast Updated: 14 Aug 2026 11:58 AM

बैकग्राउंड
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार (13 अगस्त) को पानी और मलबा घुसने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14...More
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार (13 अगस्त) को पानी और मलबा घुसने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरंग के अंदर 22 श्रमिक फंस गए थे. इनमें से 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया जिनमें छह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 14 घायल श्रमिकों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. शेष दो श्रमिकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पीपलकोटी क्षेत्र में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) लिमिटेड की परियोजना स्थल पर हुआ. यहां निर्माण कार्य हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से किया जा रहा है.उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया था कि रिपोर्ट के अनुसार, पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में पानी और मलबा घुसने से कई श्रमिक फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं.रुद्रप्रयाग से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम बचाव अभियान में शामिल होने के लिए पीपलकोटी रवाना हुई. अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सेना की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाई गई हैं. जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना पर चिंता जताई और सभी एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित करने के निर्देश दिए.
Chamoli Tunnel Accident Live: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी सुरंग दुर्घटना में घायल श्रमिकों से मिलने के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर का दौरा किया. इस हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा बचाव कार्य जारी है. कुल 22 लोगों में से 19 को बचा लिया गया है, जो लोग घायल हुए हैं उनका इलाज चल रहा है. हर जीवन हमारे लिए कीमती है, मैंने घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. किसी भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हमने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।