Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
Uttarakhand Joshimath Helicopter Crash Live Updates: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह खुद पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं. घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं.

बैकग्राउंड
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच मारवाड़ी के पास शुक्रवार अपराह्न एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चमोली के जिला आपदा प्रबंधन...More
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, "जोशीमठ, उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, परमात्मा उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें."
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. सीएम मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यक राहत एवं अन्य व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित की जाएं.