उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने युवाओं को नौकरी की बजाय रिक्शा चलाने की सलाह दी है. उनका कहना है कि ई-रिक्शा (या टैक्सी) ले लो. खूब चलाओ और खूब पैसा बनाओ. ये बयान उन्होंने लखनऊ में 'भारत टैक्सी'  सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में दिया है.

Continues below advertisement

उनके इस बयान पर विपक्ष और जनता की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.  सोशल मीडिया पर उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं और युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का मजाक न करने की सलाह दी है. सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने भी इसपर निशाना साधा है.

'मुझे जान से मारने की धमकी दी', पीड़ित ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत

Continues below advertisement

क्या है पूरा मामला?

दरअसल उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ में भारत टैक्सी योजना की लॉन्चिंग के कार्यक्रम में ड्राइवर्स को आत्मनिर्भरता के साथ जीवनयापन के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे. इस दौरान वह ड्राइवर्स के पेशे की तारीफ कर रहे थे.  उन्होंने कहा था "नौकरी के चक्कर में मत पड़ो. अपना चार घंटा चलाओ. दोपहर में लड़के बच्चे के साथ रहो. दूसरों की नौकरी करोगे तो क्या बच्चों के साथ बैठ पाओगे दो घंटा? आखिरी की सवारी घर के पास वाली लो. दो बाज गया, खाना खाने का समय हो गया तो अपने घर के पास वाली सवारी ली. दो घंटा बच्चों के साथ खाये-सोए-आराम किए, फिर निकल गए दस बजे तक के लिए. रुपया अपने घर का."

वहीं  डिप्टी सीएम के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने लिखा, 'आजका युवा देश चलाएगा , रिक्शा चलाने का आपको शौक हो मैं उपहार में आपको भेज देता हूँ - माननीय उप मुख्यमंत्री जी.'

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड को दिल्ली बीजेपी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण