बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के लिए गाना चाहती हैं सिंगर Kumar Sanu की बेटी Shannon
एजेंसी | 20 Jan 2020 07:50 AM (IST)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानो जिन्होंने हर बड़े स्टार को अपनी आवाज दी है अब उनकी बेटी भी फिल्मी दुनिया के सफर पर चलने की तैयारी कर रही हैं
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू की आवाज आज भी करोड़ो दिलों पर राज करती है। कुमार सानो ने 90 और 2000 के दशक में हर बड़ी फिल्म में सुपरहिट गाने दिए हैं। कुमार सानू ने बॉलीवुड सभी बड़े स्टार को अपनी आवाज दी है और उनके लिए गाने गाए हैं, जिनमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के तीनों खान और अक्षय कुमार, अजय देवगन, संजय दत्त, अनिल कपूर और गोविंदा जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
अब कुमार सानू की बेटी शैनन के. एक गायिका के तौर पर अपनी पहचान बनाने में जुटी हुई हैं और उनका कहना है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए गाना चाहती हैं। शैनन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि- "मैं एक एक्ट्रेस की आवाज बनना पसंद करूंगी, खासकर दीपिका पादुकोण, वो मेरी सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस हैं।" आपको बता दें कि शैनन लॉस एंजेलिस में रह रहीं हैं और उन्होंने अपने संगीत के सफर की शुरुआत अंग्रेजी गानों के साथ की। उन्होंने कहा, "मैं भारत में पली-बढ़ी नहीं हूं, तो तकनीकी रूप से अंग्रेजी मेरी पहली भाषा रही है और इसलिए मैंने अंग्रेजी में गाना शुरू किया। हिंदी में गाना गाने में सक्षम होने के लिए मेरे पिता ने मुझे थोड़ी-बहुत उर्दू सीखने की सलाह दी है, ताकि मैं शब्दों का उच्चारण बेहतर ढंग से कर पाऊं, नहीं तो मेरे भारतीय श्रोताओं को मेरे हिंदी लफ्जों को समझने में कठिनाई होगी।" शैनन ने सोनू निगम जैसे भारतीय कलाकारों के साथ गैर-फिल्मी गाने रिकॉर्ड किए हैं और इसके साथ ही हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए भी उन्होंने रिकॉर्डिग की है। इस बारे में शैनन ने कहा, "मुझे जब मौका मिलेगा मैं हिंदी गाने गाना पसंद करूंगी। मुझे बॉलीवुड बहुत पसंद है, मुझे यहां की फिल्मों ने आकर्षित किया है। खर जब तक मौका मिलता है तब तक मैं अपने हिंदी उच्चारण पर काम करूंगी।" अब देखना होगा कि शैनन कब दीपिका पादुकोण के लिए गाना गाती हैं। साथ ही ये भी देखने वाली बात होगी कि दर्शक शैनन को उनके पिता जैसा प्यार और सम्मान देती है या नहीं। यह भी पढ़ेंः10 साल के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकती है Karan Johar और Shahrukh Khan की जोड़ी, Ranbir Kapoor भी देंगे साथ