बॉलिवुड की मस्तानी जिनकी आखों में अजब सी अदाएं हैं, हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)की जिन्होंने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने अपने बर्थडे से एक दिन पहले ही Tik Tok पर डेब्यू किया है और आते ही उन्होंने धूम मचा दी है। महज 2 ही दिनों में दीपिका पादुकोण के Tik Tok पर 3.4 मिलियन फॉलोअर्स बन गए हैं। उन्होंने Tik Tok के मशहूर कलाकारों के साथ कई वीडियो शेयर किए हैं जिन्हें दीपिका के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें उनके मजेदार वीडियोज
दीपिका ने हर तरह के वीडियो अपने टिक टॉक अकाउंट पर डाले हैं। उनके सभी वीडियोज को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने कुछ वीडियो लक्ष्मी अग्रवाल के साथ भी बनाए हैं।
इन वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने बताया कि- 'ज्यादातर लोगों को लगता है कि मैं शांत स्वभाव की लड़की हूं लेकिन मेरा मजेदार और पागल पहलू भी है। अब टिकटॉक के जरिए मैं अपने इस पहलू को भी फैन्स और दर्शकों के साथ शेयर करना चाहती हूं।'
आपको बता दें कि इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी मचअवेटिड फिल्म 'छपाक' (Chhapaak)के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। मेघना गुलज़ार (Meghna Gulzar)के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) की जिन्दगी पर आधारित है।
यह भी पढ़ेंः
Fardeen Khan समेत बॉलीवुड के इन 5 एक्टर्स को पहचान पाना है बेहद मुश्किल, फिल्मों से दूर जी रहे हैं ऐसी जिंदगीAsha Bhosle ने इस वजह से बनाई बॉलीवुड गानों से दूरी- कहा आजकल के गाने मेरे लायक नहीं