कर्नाटक के फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था करने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश सरकार से मजदूरों को वापस घर भेजने की अनुमति ली। मुंबई के वडाला से शनिवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों जैसे लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर के साथ-साथ झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए कई बसें रवाना हुईं। सिर्फ इतना ही नहीं सोनू ने मजदूरों को इस दौरान खाना भी उपलब्ध कराया।
कर्नाटक के बाद सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के लिए बस की व्यवस्था की
एजेंसी | 17 May 2020 05:52 PM (IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश सरकार से मजदूरों को वापस घर भेजने की अनुमति ली
