उत्तर प्रदेश के बरेली में स्मैक तस्करो पर बीडीए का बुल्डोजर भारी पड़ रहा है. बीडीए तस्करों द्वारा अवैध कमाई करके बनाई गई संपत्ति पर सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में बीडीए ने स्मैक तस्कर इस्लाम के आलीशन घर पर बुल्डोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया.
फरीदपुर निवासी इस्लाम पर ड्रग्स के जरिए करोड़ो की संपत्ति अर्जित करने का आरोप इस्लाम फरीदपुर का निवासी है और लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है. इस्लाम ने ड्रग्स के जरिये करोड़ो की संपत्ति अर्जित की है. पुलिस ने कुछ समय पहले ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था, जिसके बाद पुलिस ने उसके द्वारा ड्रग्स की कमाई से अर्जित की गई सम्पत्तियो का ब्यौरा जुटाया और फिर पुलिस ने बरेली विकास प्राधिकरण को इसके द्वारा बनाये गए घर की जानकारी दी.
इस्लाम के अवैध आलीशान भवन पर बीडीए का बुल्डोजर चला
वहीं बीडीए ने जब जांच की तो पता चला कि इस्लाम ने बिना नक्शा पास करवाये कैंट थाना क्षेत्र स्थित नकटिया में लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बाउन्ड्रीवाल एवं आलीशान भवन का अवैध निर्माण करावाय है. इसके बाद बीडीए ने प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता अनिल कुमार, अवर अभियन्ता रमन कुमार, सुनील कुमार आदि प्रवर्तन टीम एवं थानाध्यक्ष, थाना कैंट बरेली पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.
बरेली पुलिस 230 तस्करों को भेज चुकी है जेलवहीं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस्लाम पर मादक पदार्थो की तस्करी के कई मुकदमे दर्ज है और वो जेल में है. उसने बिना नक्शा पास करवाये घर बनबाया था जिसे बीडीए ने ध्वस्त कर दिया. गौरतलब है कि बरेली पुलिस इन दिनों तस्करो पर कहर बनकर टूट रही है. अब तक पुलिस 230 से अधिक तस्करो को जेल भेज चुकी है. तस्करो की करीब 20 करोड़ की संपत्तियों को बीडीए जमीदोंज कर चुका है और करीब 100 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर चुका है.
ये भी पढ़ें