UP News: बस्ती में बीती रात आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने देखते-देखते घर को चपेट में ले लिया. हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. आग की चपेट में आने से 19 बकरियों की भी जान चली गई. ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव का है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम गुलाब चंद ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है. भीषण आग में बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलस गई.

महिला समेत 19 बकरियों की मौत

महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. आग में झुसली 19 बकरियों की भी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बकरियों को खोलने के चक्कर में महिला आग से घिर गई. ग्रामीण आनन फानन में एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा लेकर पहुंचे. बुरी तरह झुलसी महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला को बचाया नहीं जा सका. मृत महिला की शिनाख्त 72 वर्षीय मुरता देवी के रूप में हुई है.

घर में आग लगने का कारण अज्ञात

महिला को आग लगने का पता विकराल रूप धारण करने के बाद चला. घर में करीब 22 बकरियां बंधी थीं. बकरियों को खोलने के दौरान महिला आग की चपेट में आ गई. तीन बकरियां भी बुरी तरह झुलस गई हैं. महिला की शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. बड़ी मशक्कत से भीषण आग पर काबू पाया गया. महिला के बेटे त्रिलोकीनाथ ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक आग लगी. हादसे में घर का सामान जलकर राख हो गया.

घर में कुल 22बकरियां भी थीं. मां बकरियों को बचाने में झुलस गई. इलाज के दौरान मां को बचाया नहीं जा सका. सदर एसडीएम गुलाब चंद ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. उन्होंने बताया कि बीती रात आग लगने की घटना हुई है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर राजस्व टीम पीड़ित परिवार की मदद कर रही है. नियमानुसार मुआवजा परिवार को दिया जायेगा. 

MP Election 2023: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दावा, मध्य प्रदेश में बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार