देश संसद में जारी गतिरोध को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बयान दिया. उन्होंने विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयासों का दावा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया बयानों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर झुकने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, तब ही संसद चलेगी.

Continues below advertisement

संसद चलने के गतिरोध पर अजय राय ने केंद्रीय गृहमंत्री पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि अमित शाह खुद संसद और जनता के सामने सच बोलने से भाग रहे हैं. वे विपक्ष के तीखे सवालों का सामना नहीं करना चाहते. सरकार संसद चलाने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय लगातार गतिरोध पैदा कर रही है और देश का ध्यान भटकाने में लगी हुई है.

(खबर अपडेट हो रही है.)

Continues below advertisement