Uttar Pradesh News: यूपी के बरेली (Bareilly) में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) का एक और मामला सामने आया है. यहां चांद बाबू ने विशाल बनकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप कर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली. आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. युवती की तहरीर पर पुलिस (Bareilly Police) ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए इस युवक ने अपना धर्म, पहचान और नाम छिपाकर एक हिंदू युवती को अपने जाल में फंसा लिया.
जालसाज होने का चला पतापीलीभीत के जहानाबाद निवासी आरोपी चांद बाबू ने अपना नाम डॉक्टर विशाल बताया और फिर मुरादाबाद की हिंदू युवती को जिहाद का शिकार बना डाला. चांद बाबू ने युवती के साथ कई बार रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना ली. करीब डेढ़ महीने पहले पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई कि वो विशाल नहीं बल्कि एक जालसाज है और उसका असली नाम चांद बाबू है.
करने लगा ब्लैकमेलइसके बाद युवती ने चांद बाबू से दूरियां बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने धमकी दी की मैं तुम्हारी अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके तुम्हें बदनाम कर दूंगा, तुम कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहोगी. वह पीड़िता को बीती रात डरा धमकाकर अपने साथ बरेली ले आया. चांद बाबू शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांस मंडी स्थित मन्नत लॉन में युवती को लेकर पहुंचा, जहां पीड़िता ने डायल 112 को फोन करके पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
सीओ सिटी ने क्या बतायासीओ सिटी स्वेता यादव ने बताया, मुरादाबाद निवासी युवती ने कल रात डायल 112 को फोन करके सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया की चांद बाबू ने विशाल बनकर एक युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया और जब युवती को जानकारी हुई कि वो युवक विशाल नहीं बल्कि चांद बाबू है तो चांद बाबू ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. युवती की तहरीर पर धर्म परिवर्तन, रेप और मारपीट की गंभीर धाराओं में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.
