Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में गाली देने पर किसान की भाला मारकर सरेआम हत्या (Murder) कर दी गई. मृतक पर आरोप है कि वो हर किसी को गालियां देने लगता था. हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब किसान खेत से चारा लेकर अपने घर जा रहा था. इस दौरान उसकी गांव के ही एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई जिसके बाद उसने गुस्से में किसान की भाला मारकर हत्या कर दी. हत्या की सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई तो वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक के बेटे ने क्या बतायासिरौली के गांव धनौरा गौरी निवासी मृतक के बेटे कल्लू ने बताया, उसके 55 वर्षीय पिता रामपाल सुबह के समय जानवरों का चारा लेकर घर लौट रहे थे. इसी बीच गांव के एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गयी. इस बात से आक्रोशित होकर वह घर से भाला ले आया और रामपाल के पेट में घुसा दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. बेटे कल्लू और सुनील ने बताया कि, मेरे पिता जी गाली देते थे और आज भी उन्होंने गांव के ही सुनील को गाली दी जिस वजह से सुनील ने उनकी भाला मारकर हत्या कर दी.

Akhilesh Yadav: नूपुर शर्मा पर बयान देकर फंसे अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

पुलिस ने क्या बतायासिरौली थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक के बेटे की ओर से एक व्यक्ति का नाम दर्ज करते हुए तहरीर दी गयी है. रिपोर्ट दर्ज की जा रही है. वहीं इस मामले में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि आज सुबह सिरौली में किसान की एक युवक द्वारा हत्या की गई है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Auraiya Crime: अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल