बरेली. यूपी के बरेली जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि झूठी शान की खातिर यहां प्रेमी-प्रेमिका की जहर देकर हत्या की कोशिश की गई. इस घटना में प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

ये मामला मीरगंज के सिंधौली इलाके का है. मृतक का नाम अमित कुमार (21) था. अमित पड़ोस में रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा से प्यार करता था. छात्रा के पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने लड़के को फोन करके जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि कुछ देर बाद पिता ने अमित और अपनी बेटी को जहर देकर मारनी की कोशिश की. दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई जबकि उसकी प्रेमिका की हालत गंभीर है,

अमित का ऑडियो वायरलअमित की मौत के बाद एक ऑडियो वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, ऑडियो लड़की के पिता व प्रेमी के बीच हुई बातचीत का है. ऑडियो में लड़की का पिता अमित को घर में घुसकर मारने की धमकी दे रहा है. 

पुलिस ने दर्ज किया केसवहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सिंधौली निवासी अमित के पिता ने शिकायत की हैं. उनके बेटे को पड़ोस में रहने वाले शख्स ने जहर देकर मार दिया. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Modi Cabinet Expansion: जानिए- मोदी कैबिनेट में यूपी से किन चेहरों को मिल सकती है जगह

सीएम योगी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, कहा- फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति