Azamgarh News: आजमगढ़ में स्थित हरिहर जी महाविद्यालय में पड़ने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले दो अध्यापकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा अपने कॉलेज गई थी. कॉलेज प्रांगण में वह झूले पर बैठ कर अपने पिता से फोन पर फॉर्म भरने को लेकर बात कर रही थी. इसी बीच कॉलेज के एक अध्यापक मौके पर आकर खड़े हुए और इधर उधर बहुत देर तक देखते रहे जब कोई अगल बगल नजर नहीं आया तो छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा.
वहीं जब छात्रा ने विरोध किया तो उससे मार पीट करने लगा, फिर इसकी सूचना छात्रा ने अपने पिता को दी तो उसके पिता और भाई कॉलेज में पहुंचकर उससे सारी बात की जानकारी ली और डायल 112 को सूचना दिया. थाना प्रभारी निजामाबाद को घटना की जानकारी दी तो थाना प्रभारी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा द्वारा बताए गए अध्यापक को हिरासत में ले लिया. इसके साथ में कालेज का सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर अपने साथ लेकर थाने चले गए.
क्या बोले एसपी ग्रामीण चिरागइस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना निजामाबाद में एक सूचना प्राप्त हुई कि पीजी कॉलेज के अध्यापकों द्वारा छेड़खानी की गई है. इस सूचना पर थाना निजामाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर तहरीर प्राप्त कर विद्यालय के दोनों अध्यापक दीपक कुमार यादव और सुमेंद्र कुमार यादव विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोनों अध्यापकों को हिरासत में लिया गया है. मेडिकल कराया जा रहा है और बयान आदि की कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: यूपी में DAP खाद के लिए अमेठी-गाजीपुर समेत कई जिलों मे मारामारी, दर-दर भटकने को मजबूर किसान
