LIVE: 23 महीने बाद जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे आजम खान, घर पर हुआ भव्य स्वागत

Azam Khan Release Live Updates: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान आज जेल से बाहर आ गए. वह सीतापुर जेल से सीधे रामपुर स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं.

एबीपी यूपी डेस्कLast Updated: 23 Sep 2025 10:46 PM

बैकग्राउंड

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री आज खान 23 महीने बाद आज सीतापुर जेल से बाहर आ गए.. सपा नेता की रिहाई की प्रक्रिया आज मंगलवार को दोपहर...More

सपा ने हमेशा आजम खान का दिया साथ, झूठ बोल रहे बरेलवी- शिवपाल यादव


सपा नेता शिवपाल यादव ने आजम खान की रिहाई और सपा से बेवफाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आजम खान का पूरा साथ दिया, उन्होंने व अखिलेश ने मुख्यमंत्री से बात की, नेताजी ने प्रधानमंत्री से बात की थी, लेकिन मदद नहीं हुई. समाजवादी पार्टी हमेशा आजम खान के साथ थी और रहेगी. मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के उस बयान को शिवपाल ने झूठा बताया जिसमें बरेलवी ने कहा था कि सपा ने आजम का साथ नहीं दिया. आजम खान के दूसरे दल में जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि आजम खान सपा में हैं और रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी का मुसलमान समाजवादी पार्टी के साथ है और रहेगा, 2027 का इंतजार करो.