✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक, नृपेंद्र मिश्रा ने बताई निर्माण में देरी की वजह

ऋषि गुप्ता   |  22 Jan 2025 03:59 PM (IST)

राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने है. जिनमें प्रमुख रूप से श्रमिकों की संख्या बढ़ाए जाने और पूर्ण हुए कार्य को 15 दिन के अंदर ट्रस्ट को सौंपने का फैसला हो सकता है.

राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक, नृपेंद्र मिश्रा ने बताई निर्माण में देरी की वजह

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने है. इसी कड़ी में बैठक के पहले दिन कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई. जिसमें प्रमुख रूप से श्रमिकों की संख्या बढ़ाए जाने और पूर्ण हुए कार्य को 15 दिन के अंदर ट्रस्ट को सौंपने, राम मंदिर परिसर में 20 एकड़ जमीन पर वनस्पति सौंदर्य पार्क मंदिर का निर्माण, भूतल प्रथम और द्वितीय तल के अंदर आइकोनोग्राफी का कार्य मार्च तक पूरा करने को लेकर सहमति बनी.

निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य में श्रमिकों की कमी अभी भी बरकरार है और एल & टी से श्रमिकों की संख्या बढ़ाए जाने को कहा गया है. पूर्ण हुए कार्य 15 दिन के अंदर ट्रस्ट को सौंप दिए जाएंगे. इसके साथ ही राम मंदिर परिसर में 20 एकड़ जमीन पर वनस्पति सौंदर्य पार्क, राम मंदिर का भूतल प्रथम और द्वितीय तल के अंदर आइकोनोग्राफी का कार्य मार्च तक पूरा होगा.

राम मंदिर निर्माण का कार्य सितंबर तक पूरा होने की संभावनामार्च तक की ही प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिष्ठा भी की जाएगी और द्वितीय तल के गर्भगृह में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के रामायण जो आसानी से उपलब्ध नहीं होते उनको रखा जाएगा, मंदिर में लगे 370 पिलर पर जो मूर्तियां बनाई जा रही है उनका कार्य भी जल्द पूर्ण होगा. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट फायर पोस्ट भवन व इलेक्ट्रिकल सर्विसेज भवन को 15 दिन के अंदर ट्रस्ट को हैंड ओवर किया जाएगा, अधिकतम कार्य सितंबर तक हो पूर्ण जायेंगे.

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने महाकुंभ को लेकर भी कहा कि, महाकुंभ के चलते राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. लाखों लोग अमृत स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं. रोजाना दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में अयोध्या आने वाले लोगों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि, अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण राम मंदिर निर्माण कार्य में देरी आ रही है. आशा है कि 8 फरवरी के बाद राम मंदिर निर्माण में फिर से गति आएगी.    

यह भी पढ़ें- सीमा हैदर ने महाकुंभ में 51 लीटर दूध से कराया अभिषेक, वकील बोले- 'उनके परिवार में हो सुख समृद्धि'

Published at: 22 Jan 2025 03:59 PM (IST)
Tags:AyodhyaUP NewsRAM MANDIRMaha Kumbh 2025
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक, नृपेंद्र मिश्रा ने बताई निर्माण में देरी की वजह
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.