नई दिल्ली, एबीपी गंगा। एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम 'समय चक्र' में देखिए सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल। पंडित शशि शेखर त्रिपाठी हमारे दर्शकों/पाठकों को बताया कि कैसा जाएगा उनका आज का दिन (27.04.2019) ? पंडित जी ये भी बताया कि आज के दिन आप कहां फोकस करें, जिससे आपका दिन और बेहतर जाए। आज का राशिफलमेष (आज का फोकस)
  • आज आपको बातें कम करनी है, केवल काम करना है।
  • ऑफिस के नियमों को बिल्कुल भंग मत करिए। जैसे लेट आना, सीट पर कम बैठना आदि।
सोशल
  • जो लोग बैंक की परीक्षा दे रहे है, वो कड़ी मेहनत करें, भाग्य उनके साथ है।
  • परिवार को जोड़ कर रखने की प्रवृत्ति बनाना है। कोई रूठ गया हो, तो उसे तत्काल मना लें।
अलर्ट
  • व्यवहार ठीक रखें, संबंध खराब हो सकता है।
  • वजन को कम करने वाले व्यायाम को दिनचर्या में जोड़े, रोग लगातार आपकी ओर बढ़ रहा है।
  • बेवजह की टेंशन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
वृष (आज का फोकस)ऑफिस
  • लोगों को प्रभावित करने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल न करें।
  • हर जगह से आज डि-फोकस हो कर कार्य करें। चल रहें, प्रयासों में सफलता मिलेगी।
सोशल
  • दिमाग काफी एक्टिव रहेगा, इसे सकारात्मकता की ओर अग्रसर करें।
  • जीवनसाथी को ज्ञान लेने का समय चल रहा है। कोई उच्च शिक्षा लेने की सोच रहें हो तो लें सकते हैं।
अलर्ट 
  • जोश और क्रोध में होश खो सकता है। ऐसी स्थिति में सम रहें।
  • जीवनसाथी का वजन अगर बढ़ रहा है तो उन्हें थायरॉयड कि समस्या हो सकती है।
  • पेट साफ रखें , इसकी वजह से मुंह में छालें पड़ सकते हैं।
मिथुन (आज का फोकस)ऑफिस
  • समय और ज्ञान दोनों हैं, इसका भरपूर प्रयोग करें।
  • अपने काम में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना चाहिए।
सोशल
  • नशों से दूर रहें - जो लोग नशा करतें है उनको घातक रोग होने की आशंका है।
  • चन्दन के बने उत्पादक का प्रयोग करें जैसे - साबुन, फेसपैक, इत्र इत्यादि।
अलर्ट
  • विवादों एवं सभी प्रकार के अनैतिक कार्यों से दूर रहें।
  • कोई धन मांगे, तो उसकी विश्वसनीयता को परखकर ही धन दें।
  • गैर-कानूनी तौर पर अर्जित किया धन कष्टकारी होगा।
  • कर्क (आज का फोकस)
ऑफिस
  • सहकर्मी अवकाश पर है, तो आज उसके काम कि जिम्मेदारियों को प्रसन्नता के साथ उठाएं, इससे आपका ताल-मेल अच्छा होगा।
  • समय क्रोध और चिंता से थकने का नहीं है। बल्कि मेहनत करते हुए थकना होगा।
सोशल
  • अधिक तनाव की स्थिति में प्राणायाम करें। गहरी सांस लें, और नकारात्मकता को शरीर से बाहर निकालें।
  • आज जीवनसाथी के साथ ताल-मेल अच्छा है , कहीं बाहर घूमने का प्लान जा सकते हैं।
अलर्ट
  • कानूनी कार्यवाही से अलर्ट रहें आपके प्रति दण्ड़ात्मक निर्णय हो सकता है।
  • जीवनसाथी को पेट में अकसर, दर्द रहता हो तो, जांच अवश्य करा लें।
  • अपनी छोटी सोच के दायरे को बढ़ाने का समय है।
सिंह (आज का फोकस)ऑफिस
  • व्यापार में निवेश का समय चल रहा है। लॉग टर्म योजनाओं में निवेश करें।
  • ऑफिस में वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा । जिससे ज्ञान भी प्राप्त होगा।
सोशल
  • परिवार में वैचारिक मतभेद, आपको तनाव दे सकता है।
  • दिल में किसी प्रकार का कोई गिल्ट न रखें, जो भी है, उसे प्रत्येक्ष रुप से कह देना ही सही होगा।
अलर्ट
  • उलझनों से दूर रहना है।
  • बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आज बुखार आ सकता है।
  • खुद को सही साबित करने के लिए झूठ का सहारा न लें। -
कन्या (आज का फोकस)ऑफिस
  • ऑफिस में खूब कूल रहते हुए, कार्य करें। इससे लोग आपके व्यक्तित्व की ओर स्वतः ही आकर्षित होगें।
  • व्यापार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो।वृद्ध व्यक्ति की सलाह आपको सही मार्ग दिखाएंगी।
सोशल 
  • आपका सामना किसी किन्नर से पड़े तो, उसे अपनी क्षमतानुसार, धन का दान कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • संतान को गिफ्ट दें, उनकी खुशी आपको सुकून देगी।
अलर्ट
  • धन की शुद्धता पर भी ध्यान रखना होगा।
  • आपकी समर्पण भावना दूसरों के प्रति है लेकिन आपको यह भी ध्यान देना चाहिए। क्या दूसरों का भी समर्पण आपके प्रति है।
  • बैक पेन होने की आशंका है।
तुला (आज का फोकस)ऑफिस
  • कर्म का भाग्य प्रबल है प्रमोशन होने की संभावना है।
  • पार्टनर और कर्मक्षेत्र का सुयोग बना हुआ है इनसे लाभ हो सकता है।
सोशल
  • लोगों का सम्मान करें, उनसे अहंम का टकराव हो सकता है।
  • अपने बच्चों को एक नई सीख दें, आपके संस्कारों का गहरा असर पड़ेगा।
अलर्ट
  • सगे-संबंधियों व परिचितों से संबंध मधुर रखें। छोटी-छोटी बातों का असर संबंधों पर न आने दें।
  • अनॉन फीयर लग सकता है।
  • दिमाग में आलस्य की जंग न लगने दें । कठोर परिश्रम करना होगा।
वृश्चिक (आज का फोकस)ऑफिस
  • व्यापार को स्टार्ट करने के लिए, कर्ज लेन की सोच रहें है तो कुछ समय के लिए रुक जाना सही होगा।
  • ऑफिस में आपके काम कि सराहना होगी।
सोशल
  • ज्ञान को लेते हुए अपनी प्रतिभा का और विस्तार करना चाहिए।
  • ईश्वर आपको जिम्मेदारी देने के मूड में है, इसे प्रसन्नता के साथ ग्रहण करें।
अलर्ट
  • शुभचिंतकों के स्वास्थ्य पर गिरावट आ सकती है।
  • गर्मा-गर्मी में अपने रिश्तों के डोर को टूटने न दें ।
  • कर्मक्षेत्र में शत्रु बन सकते हैं, इसलिए सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
धनु (आज का फोकस)ऑफिस
  • कठिन कार्य को उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ सिखने की कला को विकसित करना होगा।
  • नकारात्मकता को दूर भगाने के लिए अपने मनोबल को मजबूत करें।
सोशल
  • आज के दिन किसी गरीब महिला को दूध दान करें।
  • उच्च शिक्षा के लिए कोई कोर्स करने की सोच रहें है। तो इसके लिए समय उपयुक्त है।
अलर्ट
  • बी.पी की समस्या वालों को आपने खान-पान में बहुत नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है।
  • विवाद होने पर मन खिन्न न करें, क्योंकि विवाद होना तो तात्कालिक घटना है।
  • हो सके तो आज ऋण को हल्का करें।
मकर (आज का फोकस)ऑफिस
  • कर्मों का निवेश जरूरी है। क्योंकि कहा जाता, कि कठोर परिश्रम का फल मीठा होता है।
  • व्यापार से जुड़े लोगों को प्रोडेक्ट की मार्केटिंग की ओर भी ध्यान देना चाहिए।
सोशल
  • विकलांग को आर्थिक रुप से मदद करनी चाहिए। तनाव में कमी आएंगी।
  • दिन अच्छा है इसका भरपूर आनन्द उठाएं।
अलर्ट
  • क्रोध में कोई निर्णय न लें परिणाम घातक हो सकते हैं।
  • बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आज तबीयत कुछ ढिली हो सकती है
  • आज पिता से लिया गया धन आपके काम नहीं आएंगा।
कुम्भ (आज का फोकस)ऑफिस
  • लेबर क्लास कि शुभकामनाएं बहुत काम आयेगी उन्हें नाराज न करें।
  • ऑफिस में चल रही नीति आपको परेशान कर सकती है।
सोशल
  • हनुमान चालीसा का खड़े होकर पाठ करें, बिगड़े हुए कार्य बनेगें।
  • चिड़चिड़ाहट को खुद से दूर ही रखें। अन्यथा लोग आपसे बात करना बन्द कर सकते हैं।
अलर्ट
  • बहन पक्ष से कोई चिंता हो सकती है।
  • दूसरों को देख कर ईर्ष्या न करें। अपने भाग्य पर भरोसा रखें।
  • रिश्तों में दवाब मत बनाएं। नहीं तो टूटने की आशंका अधिक है।
मीन (आज का फोकस)ऑफिस 
  • जॉब सेटिस्फेकशन लेवल कम रहेंगा, इस ओर ध्यान आकर्षित न करें। अन्यथा बेहवजह कि टेंशन हो सकती है।
  • कोई नया व्यापार करने की सोच रहें हैं तो आज उसके लिखित प्रोजेक्ट पर कार्य कर लीजिए।
सोशल
  • मन को कर्मठता की ओर लगाएं। क्योंकि आज मन आलस्य में फंस सकता है।
  • घर की साफ- सफाई का विशेष ध्यान दें।
अलर्ट
  • नौकरी छोड़ने का मन है, तो इस भावना को मन से तत्काल त्याग दें। भविष्य में स्थितियां ठीक हो जाएंगी।
  • अपने ज्ञान पर गर्व करना है अहंकार नहीं।
  • हीट स्टोक को लेकर सतर्क रहें।