UP News: अम्बेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में आपसी विवाद और पैसों को लेकर पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और खुद केरोसिन पी लिया. पत्नी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल (District Hospital) भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. यह घटना जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर की है.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अम्बेडकरनगर में इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के मीरानपुर में आधी रात घर में सो रहे 76 वर्षीय व्यक्ति पर उसकी ही पत्नी ने हमला कर दिया. घर में रखी कुल्हाड़ी से काटकर पति की निर्मम हत्या कर दी और खुद आत्महत्या की नीयत से केरोसिन तेल पी लिया. घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया. घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के पीछे घरेलू कलह और पैसों का विवाद बताया जा रहा है.
UP Politics: योगी सरकार की मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 'अगर मदरसों की जांच होगी तो स्कूलों की भी होगी'
पेंशन लाने के बाद पति-पत्नी में हुई थी लड़ाई
मृतक पेशे से अध्यापक था रिटायर होने के बाद अपने ससुराल में मकान बनाकर रहता था. मृतक के परिवार में पत्नी बेटा और बहू हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक कल मृतक अपनी पत्नी के साथ पेंशन लेने बैंक गया हुआ था. बैंक से पैसा निकालने के बाद पत्नी ने कुछ लेने की बात कही थी जिसे लेने से पति ने मना कर दिया और फिर यही से विवाद शुरू हुआ जो देर रात तक विवाद चलता रहा.
इसी दौरान बिस्तर पर सो रहे पति पर पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जिसमे पति की मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि थाना इब्राहिमपुर में रात में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी, पति रिटायर टीचर थे. उनकी उम्र लगभग 76 वर्ष है, पत्नी की उम्र भी 70 वर्ष है. पारिवारिक कलह और पैसों को लेकर उनमें कुछ आपसी विवाद हुआ. उसमें पत्नी ने पति कि हत्या कर दी है.
ये भी पढ़ें -