UP News: अलीगढ़ में शुक्रवार देर रात दही हांडी का कार्यक्रम देखने गए कुछ युवकों के साथ इलाके के ही दूसरे पक्ष के लोगों का विवाद हो गया. आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक पक्ष युवकों के साथ मस्जिद में ले जाकर मारपीट की. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. सूचना पर भारी फोर्स तैनात किया गया है. मामला थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के गूलर रोड का है. दो पक्षों के बीच हुई मारपीटदरअसल, शुक्रवार को जन्माष्टमी के चलते गूलर रोड पर कुछ लोगों ने दही हांडी का कार्यक्रम रखा था. उसको देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के युवक भी गए थे. किसी बात को लेकर इनका दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया. आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने एक पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी. जिसके बाद उनको मस्जिद में बंद करके पीटा गया. इसके बाद जैसे ही सूचना एक पक्ष के लोगों को लगी मौके पर भीड़ इकट्ठी होने लगी. सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया. मामला दो पक्षों के होने के चलते एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए. उसके बाद दूसरे पक्ष की कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Etah News: हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी यूपी रोडवेज की बस, 25 यात्री घायल, दो की हालत गंभीरक्या कहा एसपी सिटी ने?अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि कंट्रोल रूम के द्वारा सूचना मिली कि दो समुदाय के बीच में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ है. मौके पर पता चला कि एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की थी. जिसमें उनको चोट पहुंची है. पुलिस द्वारा घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है.मौके से जानकारी जुटाई जा रही है.एसपी ने बताया कि हालात सामान्य बने हुए हैं.

Prayagraj News: प्रयागराज में बाढ़ के पानी में समाए कई शमशान घाट, सड़कों पर चिताएं जलाने को मजबूर हुए लोग