उत्तर प्रदेश के बदायूं में स्कॉर्पियो कार से टक्कर के बाद गाय की मौत हो गई, जिससे ग़ुस्साए स्थानीय लोगों ने डॉक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला किया है. उन्होंने आरोपियों की एआई से पहचान कराकर मुकदमा दर्ज करने की माँग की है. 

Continues below advertisement

सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बदायूं में डॉक्टर की पिटाई मामले की आलोचना की. उन्होंने लिखा- 'बदायूं में डॉक्टर के साथ हुए दुर्व्यवहार और अमानवीय तरीके से की गई मारपीट से केवल उप्र ही नहीं पूरे देश के डॉक्टर आक्रोशित हैं.

अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री इस मामले में संलिप्त लोगों की AI से पहचान करवाकर आरोपियों पर तुरंत प्राणघातक हमला करने का मुक़दमा दर्ज़ करें. यदि कार्रवाई नहीं हुई और डॉक्टर समुदाय आंदोलित हो गये तो बीमारियों के इस मौसम में प्रदेश की पहले से लचर स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाएगी, जिसका ख़ामियाज़ा बीमार लोगों को भुगतना पड़ेगा और राजनीतिक रूप से आख़िर में सरकार को भी.' 

Continues below advertisement

गाय से टक्कर के बाद डॉक्टर से मारपीट

बता दें कि 11 अगस्त को बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ की कार से गाय की टक्कर हो गई थी, जिसके गाय का मौत हो गई. इस घटना के बाद मौजूदा गांव के लोगों डॉ राहुल के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. 

घटना की सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने किसी तरह डॉक्टर को भीड़ से बचाया, तब जाकर उनकी जान बच सकी. पुलिस ने इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है. चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय