नई दिल्ली। दिन 17 अगस्त, ये दिन आपका कैसा बीतेगा। ये दिन किस राशि के लोगों के लिए क्या खुशखबरी लेकर आया है। किस राशि वाले लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी है। ऑफिस में बॉस का मूड कैसा रहेगा, घर पर पारिवारिक जीवन में क्या-कुछ माहौल रहेगा। ये सब बताया है एबीपी गंगा के खास शो 'समय चक्र' में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने....

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1-मेष (Aries Horoscope)

फोकस - जो लोग कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों को सफलता मिल सकती है।

एलर्ट - क्रोध अधिक आ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर पारा हाई हो सकते हैं ।

2- वृष (Taurus Horoscope)

फोकस - घर से संबंधित कोई सपना पूरा करने के लिए लोन मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है।

एलर्ट - आज काम करने में मन कुछ कम लगेगा। यदि घर का कार्य कई दिनों से पेंडिंग चल रहा है तो उसको निपटा सकते हैं।

3- मिथुन (Gemini Horoscope)

फोकस - जो लोग आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे है उनके लिए समय उत्तम है। आनन्द लेते हुए यात्रा को यादगार बनाना चाहिए।

एलर्ट - आज दिमाग में उल्टे सीधे विचारों आ सकते हैं। आपको इसके लिए भावनाओं में नहीं बहना है।

4- कर्क (Cancer Horoscope)

फोकस - आज दान करना चाहिए। छोटा सा ही सही लेकिन दान देने के बाद आपको सुख की प्राप्ति होगी और पुण्य भी प्राप्त होगा।

एलर्ट - यदि आपको कई दिनों से आंखो में कोई दिक्कत हो रही है। तो चेकअप करा लीजिए। टालने की जरूर नहीं है।

5- सिंह (Leo Horoscope)

फोकस - ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन आपको इस बात को परख लेना होगा कि आप इस कार्य को बखूबी निभा पाएंगे कि नहीं।

एलर्ट - अनुपयोगी काम करके अपने समय को बिल्कुल बर्बाद न करें। समय के मोल समझें।

6- कन्या (Virgo Horoscope)

फोकस - कर्म ही पूजा है। अपने काम को ईमानदारी से आप करते चलिए, आपकी उन्नति उचित समय पर होगी। श्री गणपति जी की कृपा से भाग्य आपका साथ देगा।

एलर्ट - यदि आपको नियमित रूप से बाहर का ही भोजन करना पड़ता है तो कम मिर्च-मसाले वाले भोजन ही आर्डर करें।

7- तुला (Libra Horoscope)

फोकस - ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज आहार में तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। इससे आपको स्वास्थ्य के प्रति लाभ होगा।

एलर्ट - कभी-कभी बहुत गरिष्ठ बनने में अधिक तनाव हो जाता है, इसलिए अपने भीतर के बच्चे को मरने न दें।

8- वृश्चिक (Scorpio Horoscope)

फोकस - सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की प्रबल संभावनाएं हैं। टेक्नोलॉजी से संबंधित कोई उपकरण आज खरीद सकते हैं। आज का दिन शुभ है।

एलर्ट - अभी तक आपने जो भी ज्ञान अर्जित किया है उस पर अहंकार न करें। नहीं तो आपके व्यवहार के चलते लोग आपसे दूर हो जाएगें।

9- धनु (Sagittarius Horoscope)

फोकस - अतिथि देवो भवः, यदि आपके घर में मेहमान आ जाएं तो उनका स्वागत दिल खोल कर करें। आतिथ्य करते हुए उन्हें प्रेम दें।

एलर्ट - छोटी सी भी बीमारी को अनदेखा नहीं करना हैं। कोई परेशानी या दिक्कत है तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

10- मकर (Capricorn Horoscope)

फोकस - जिन लोगों का राजनीति या सामाजिक कार्यों से संबंध है।आज उनको जन कल्याण की भावना को सर्वोपरि रखना होगा।

एलर्ट - अज्ञात भय के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। इंटरव्यू या महत्वपूर्ण मीटिंग में जाते समय आपका कॉफिडेंश लो हो सकता है।

11- कुंभ (Aquarius Horoscope)

फोकस - अगर काम बनते बनते रुक जाए तो परेशान न हो। धैर्य का परिचय देते हुए प्रतीक्षा करें। एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि जो काम रूक रहे हैं तो उसमें भी आपका ही भला है।

एलर्ट - आज एक बात ध्यान रखनी है कि यदि बॉस कोई बात आपसे कहें तो उसको नोट कर लीजिए। लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

12- मीन (Pisces Horoscope)

फोकस- मित्र को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। यदि कोई मित्र बीमार और अकेला हो तो उसकी मदद करना आपका दायित्व है।

एलर्ट - आज थोड़ा समय लगातार होने वाली गलतियों के कारण को खोजने में लगाना होगा। लगातार हो रही गलतियां नौकरी के लिए बुरा संकेत दे सकती है।