Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और बीती शनिवार रात करौली (Karauli) में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में रात का तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, हनुमानगढ़ के सांगरिया में 3.5 डिग्री, सीकर (Sikar) में 4 डिग्री, भीलवाड़ा (Bhilwara) में 5 डिग्री, अलवर (Alwar) में 5.6 डिग्री, डबोक (उदयपुर) में 6 डिग्री, पिलानी में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ सर्दी से राहत मिलने की संभावना जताई है. 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखा असरबता दें कि, पिछले दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद से पश्चिमी राजस्थान में हालात सामान्य हो गए हैं, लेकिन पूर्वी राजस्थान में अभी भी इसका असर बरकरार है. जयपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा शुक्रवार को संगरिया में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री, करौली में 2.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.6 डिग्री, अंता, सीकर और फतेहपुर में 3.0 डिग्री, चुरू में 4.6 डिग्री, अलवर में 4.7 डिग्री, धौलपुर में 4.8 डिग्री और सवाई माधोपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. फिलहाल, आने वाले दिनों में राजस्थान के अधिकांश भागों से शीतलहर का असर समाप्त हो जाएगा और अच्छी धूप के साथ सर्दी से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें:

जानें- किसने कहा Pegasus मामले में केंद्र सरकार को आगे आकर देना चाहिए स्पष्टीकरण, PM राष्ट्र को करें संबोधित 

Rajasthan: हनीट्रैप मामले में महिला गिरफ्तार, गिरोह करता है ये काम...खबर पढ़कर आप भी हो जाएं सतर्क