Police Arrested Thug in Alwar: राजस्थान (Rajasthan) में अलवर (Alwar) जिले की गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने फौजी बनकर लोगों को सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) किया है. पुलिस (Police) ने बताया कि गिरफ्तार शातिर ठग अकबर मेव (23) ने पूछताछ में अब तक 50 लाख रुपये की ठगी (Fraud) करने की बात स्वीकार की है. आरोपी से 2 मोबाइल फोन (Mobile Phone) और 3 फर्जी सिम बरामद किए गए हैं. 

अर्धसैनिक बल के जवानों के आईडी कार्ड बरामद अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (Tejaswini Gautam) ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुलाहेड़ी गांव जाने वाले रास्ते से आरोपी को ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को आरोपी के पास 2 मोबाइल में कई गाड़ियों की फोटो, अर्धसैनिक बल के जवानों के आईडी कार्ड, फौजियों की तस्वीर, रुपये लेन-देन के स्क्रीनशॉट, ठगी के संबंध में वॉयस मैसेज आदि मिले हैं. 

जोधपुर पुलिस ने वाहन चोरों को किया गिरफ्तार  बता दें कि, बीते महीने जोधपुर (Jodhpur) पुलिस ने भी शातिर 2 वाहन चोरों को चोरी की 7 गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला था कि ये शातिर ऑन डिमांड गाड़ियां चुराने के लिए मुम्बई और अहमदाबाद तक जाते थे. जाते वक्त ये चोर लीगल गाड़ी की नम्बर प्लेट बैग में अपने साथ लेकर जाते थे. 

ये भी पढ़ें:

'मंदिर में कोई प्रसाद चढ़ाने आता है तो उसे मना नहीं कर सकते', रिश्वत लेते पकड़े जाने पर हंसते हुए बोली महिला अधिकारी

REET Paper Leak मामले में सीएम अशोक गहलोत ने कह दी बड़ी बात, BJP पर लगाए गंभीर आरोप