Bharatpur News: राजस्थान पुलिस ने भरतपुर जिले में खोह थानाक्षेत्र में बुधवार की मध्य रात को दो अलग अलग कार्यवाही में दो वाहनों में कथित गोकशी के लिये हरियाणा ले जाये जा रहे 18 गोवंशों को मुक्त कराया और इस सिलसिले में दो कथित गो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

हरियाणा ले जा रहे थेभरतपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि गो तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए मिनी ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है. तस्कर इन गोवंशों को मिनी ट्रक में निर्दयता पूर्वक भरकर हरियाणा ले जा रहे थे.

12 गायें एक बछड़ा मिलेउन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस दल ने टोड़ा चौकी पर नाकाबंदी की. इस दौरान डीग की तरफ से आ रही बिना नंबर के मिनी ट्रक को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार तस्कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए गुलपाड़ा की तरफ भागने लगे. तस्कर ट्रक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. मिनी ट्रक में 12 गायें एक बछड़ा एवं एक बछिया बंधे हुए मिले.

गोवंश भरे थेविश्नोई ने बताया कि एक अन्य सूचना के आधार पर टोडा गुलपाड़ा की तरफ आ रही हरियाणा नंबर की अन्य गाड़ी को पकडा गया जिसमे गोवंश भरे हुए थे. उनको कथित गोकशी के लिए हरियाणा ले जाया जा रहा था.

मुकदमा दर्जउन्होंने बताया कि जांच में गाड़ी में दो गायें, एक बछड़ा एवं बछिया मिले. पुलिस ने उसमें सवार हरियाणा में जिला नूंह के थाना पुन्हाना के गौदोली गांव निवासी गौ तस्कर सम्मा मेव एवं मुनफैद मेव को गिरफ्तार किया है.दोनों वाहनों से मुक्त कराए गए 18 गोवंश को जड़खोर गौशाला के सुपुर्द किया गया है. गिरफ्तार दोनों तस्करों व अज्ञात तस्करों के विरुद्ध थाने पर भादंसं एवं राजस्थान गौवंश अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने पकड़ा हाइप्रोफाइल शातिर चोर, अनोखे स्टाइल में करता था चोरी, जाने पूरा मामला

Jharkhand: 2 दिनों के लिए ड्यूटी से गायब रहे सिपाही को किया गया था बर्खास्त, 11 साल बाद कोर्ट ने दिया ये आदेश