Rajasthan Election 2023 Live: प्रत्याशियों के खर्चों की रेट लिस्ट, चाय 5 रुपये तो कॉफी 13, रस गुल्ले का है ये दाम

Rajasthan Election 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के एलान के साथ ही सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. राजस्थान में चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के आपको यहां एक क्लिक में मिल जाएगी

एबीपी लाइवLast Updated: 13 Oct 2023 02:18 PM

बैकग्राउंड

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का बिल्कुल बज चुका है. सभी पार्टियां जोरों से तैयारी कर ही रही हैं. वहीं निर्वाचन आयोग भी अब पूरी तरह से एक्टिव...More

शांतिपूर्ण मुक्त मतदान के लिए पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च

आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश देने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा करौली जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस प्रशासन ने चुनावी तैयारियों का आगाज किया.