राजस्थान के नागौर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां बड़ली इलाके में पटाखों के एक गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में जोरदार विस्फोट हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Continues below advertisement

जानकारी के मुताबिक, नागौर के बड़ली इलाके में पटाखों के गोदाम में अचानक आग लग गई. आग लगने के कुछ ही देर बाद गोदाम में रखे पटाखों में विस्फोट होने लगे. धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. गोदाम से उठता धुएं का गुबार आसपास के कई इलाकों में फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए.

राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति

Continues below advertisement

दो लोगों की मौके पर मौत

इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई. तहसीलदार नरसिंह टैंक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी. हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है. फिलहाल प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं.

अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की...'

हादसे की वजह जानने में जुटा प्रशासन

फिलहाल गोदाम में आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोदाम में पटाखों का कितना स्टॉक रखा हुआ था और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.