✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हफ्ता देने से इनकार पर जालौर पुलिस का दुकानदार पर टूटा कहर, राजपुरोहित सभा ने SP से की कार्रवाई की मांग, दी ये चेतावनी

एबीपी स्टेट डेस्क   |  धीरेंद्र कुमार मिश्रा  |  29 Mar 2025 01:47 PM (IST)

Jalore News: राजस्थान के राजपुरोहित महासभा ने जालौर के एसपी से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई न होने पर CM के सामने इस मसले को उठाने की चेतावनी दी.

हफ्ता देने से इनकार पर जालौर पुलिस का दुकानदार पर टूटा कहर, राजपुरोहित सभा ने SP से की कार्रवाई की मांग, दी ये चेतावनी

जालौर पुलिस ने हफ्ता देने से इनकार करने पर दुकानदार पर ढाए जुल्म

Jalore Latest News: राजस्थान के जालौर में पुलिसकर्मियों की दबंगई और गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने आया है. जालौर के एक दुकानदार ने करड़ा पुलिस थाने के कांस्टेबलों पर जुल्म ढाने का आरोप लगाया है. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है. साथ ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है.   एबीपी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. भगवान सिंह ने इस पूरी घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग फेसबुक पर साझा की है. उसके बाद से यह मामला सुर्खियों में है.

यह मामला जालौर जिले के करड़ा थाना क्षेत्र के अरूणाय गांव का है. वीडियो में पुलिसकर्मी दुकानदार को खुले आम पिटाई करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद पुलिसकर्मी दुकानदार को थाने ले गए. थाने में भी दुकानदार की पुलिस वालों ने जमकर पिटाई की. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि करड़ा थाने के दो कांस्टेबल खेमाराम और चुनाराम मिठाई की दुकान चलाने वाले भगवान सिंह राजपुरोहित के साथ न केवल मारपीट कर रहे हैं बल्कि उसे घसीटकर जबरन पुलिस की गाड़ी में डाल रहे हैं. वायरल हो रहा वीडियो 25 मार्च का बताया जा रहा है. पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर CM से करेंगे न्याय की मांग भगवान सिंह ने इस घटना को लेकर राजपुरोहित महासभा के प्रदेश महामंत्री से संपर्क किया, जिन्होंने मामले की निंदा करते हुए जालोर SP से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने समय पर उचित कदम नहीं उठाया, तो यह मामला मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मैं बाड़मेर का रहने वाला हूं और अरूणाय गांव में मिठाई की दुकान चलाता हूं. मेरे परिवार में मेरी पत्नी, छह बेटियां और एक बेटा है. मैं अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए यहां आया हूं, लेकिन स्थानीय पुलिसकर्मी मुझसे जबरन हफ्ता वसूलने की कोशिश कर रहे हैं. हर रात पुलिसकर्मी मेरी दुकान पर आते हैं और कहते हैं कि अगर 10 बजे के बाद दुकान खुली रही, तो मुझे हफ्ता देना होगा. जब मैंने पुलिसकर्मियों को हफ्ता देने मना किया तो उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.

(हीरालाल जालौर की रिपोर्ट)

Published at: 29 Mar 2025 01:36 PM (IST)
Tags: Jalore NewsJalore PoliceRAJASTHAN NEWS
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • राजस्थान
  • हफ्ता देने से इनकार पर जालौर पुलिस का दुकानदार पर टूटा कहर, राजपुरोहित सभा ने SP से की कार्रवाई की मांग, दी ये चेतावनी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.