Jaisalmer News: जैसलमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते गिरफ्तार किया है. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) हाल सीबीओ केसरदान रतनू के रिटायरमेंट में महज पांच दिन ही बचे थे, इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल रतनू ने टीचर की सैलरी सेटलमेंट और जांच में सहयोग करने के लिए दो लाख रुपए की डिमांड की थी. आज गुरुवार को 50 हजार की रिश्वत लेते चौहटन स्टेशनरी की दुकान पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. साथ में दो दलाल को भी एसीबी टीम ने दबोचा है.

इसलिए मांगी रिश्वतबाड़मेर के चौहटन स्थित मल्ले का बाड़िया स्कूल में लगे थर्ड ग्रेड टीचर बाबूलाल ने जैसलमेर एसीबी को शिकायत की थी. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि मेरे सस्पेंड काल के पूरे परिलाभ दिलवाने व विभागीय जांच में मदद करने के बदले में केसरदान रतनू जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारंभिक) बाड़मेर ने मुझसे दो लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी. मैं रिश्वत नहीं देना चाहता हूं. इस शिकायत का जैसलमेर एसीबी टीम ने 24 अगस्त को सत्यापन करवाया जिसमे मामला सत्य पाया गया. 

रिश्वत लेते गिरफ्तारएसीबी डीएसपी अन्नराज के मुताबिक सत्यापन के बाद आज गुरुवार को सीबीओ केसरदान रतनू को परिवादी द्वारा रिश्वत की पहली किस्त देनी थी. वहीं एसीबी की टीम ने दो दलालों को पचास हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. रिश्वत के एक लाख रुपये अगले दिन देने थे, लेकिन टीम ने इससे पहले ही कार्रवाई को अंजाम दे दिया. 

15 अगस्त पर मंत्री ने किया था सम्मानित15 अगस्त पर डीओ केसरदान रतनु को जिला स्तर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने सम्मानित किया था. जिला प्रशासन ने इनको प्रारंभिक शिक्षा द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का सहरानीय कार्य करने पर सम्मानित किया था. 5 दिन बाद केसरदान रतनु का रिटायरमेंट होने वाला था, उससे पहले रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए.  

ये भी पढ़ें

Chittorgarh News: सरकारी ऑफिस में देर से पहुंचने वाले कर्मचारी हो जाएं सावधान! लेट होने पर होगी ये कार्रवाई

Bundi News: बूंदी में भारी बारिश के बाद बने हालात से निपटने के लिए सरकार एक्टिव, मंत्री अशोक चांदना ने की बैठक