जयपुरमेंहुस्नकेजालमेंफंसाकरसेक्सटॉर्शनऔरहनी ट्रैपकरनेवालागिरोहसक्रियहै. बजाजनगरपुलिसनेइसगिरोहसेजुड़ेशातिरमहिलानीतूसोनीकोगिरफ्तारकियाहै. महिलानेकईलोगोंकोदुष्कर्मकेमामलेमेंजेलभिजवानेकेनामपरलाखोंरुपयेठगेहैं. यहमहिलाबेहदशातिरहै.

आरोपीमहिलागंगानगरकीरहनेवालीहैऔरजयपुरमेंअपनाएड्रेसबदलबदलकररहतीहै. उसने एक बैंक मैनेजर के साथ भी हनी ट्रैप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित को अपने झासे में लेकर सुनसान जगह बुलाया और उसके बाद व्यक्ति के ख़िलाफ़ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

थानाधिकारी को भी अपने चंगुल में फंसा लिया था

पुलिस ने बताया कि महिला ने एक थानाधिकारी को भी अपने चंगुल में फंसा लिया था. इस महिला की पूरी गैंग हैं, जिसमें करीब तीन से चार अन्य महिलाएं भी शामिल हैं. महिलाओं को सरकारी कर्मचारी की डिटेल इनका ही एक साथी उपलब्ध कराता था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. फोटो-वीडियो तैयार कर उन्हें ब्लैकमेल करने का काम करती थी.

अन्य साथियों को भी पुलिस करेगी गिरफ्तार

महिला की ओर से सांगानेर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. उसके बाद इस महिला के खिलाफ बजाज नगर थाने में दो मामले दर्ज हुए हैं. इसमें से 1 मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब इस महिला को गिरफ्तार किया है. वहीं इसके अन्य साथियों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी.

थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि नीतू सोनी उर्फ सोनू निवासी श्रीगंगानगर हाल कनकपुरा फाटक को गिरफ्तार किया है. इसका साथी मुकेशबागड़ा है, जो इन्हें सरकारी अधिकारी चिह्नित कर बताता है. इसके बाद नीतू उनसे दोस्ती बढ़ाती है. दोस्ती के बाद उनके अश्लील चैटिंग और वीडियो बनाती. आरोपी प्लानिंग के तहत अपने ठिकाने पर पीड़ित को बुलाती और जैसे ही पहुंचता, उसका वीडियो बनाती है और फिर हनीट्रैप का खेल शुरू हो जाता.