जयपुर के आमेर में बुधवार रात करीब 11 बजे नशे में धुत कार ड्राइवर ने कहर बरपा दिया. आमेर महल से जलमहल की तरफ आ रही बेकाबू कार ने पहले मावठा सेल्फी पॉइंट के पास एक्टिवा को टक्कर मारी. एक्टिवा पर 25 साल का साहिल, तरुण और सोनू थे. इसके बाद ड्राइवर ने 50 मीटर आगे मजार के पास बाइक को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बाइक दोनों ही खाई में जा गिरीं. हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

Continues below advertisement

हादसे में बाइक सवार शोएबुद्दीन उर्फ शोएब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार साहिल ने आज एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं कलीमुद्दीन, सोहेल और तरुण घायल हो गए.

आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. हादसे के बाद लोगों ने भीलवाड़ा निवासी ड्राइवर अयान और उसके साथी सागर सोलंकी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. कार से बीयर के कैन बरामद हुए हैं. 

Continues below advertisement

राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साहिल के भाई इरशाद ने बताया कि दोनों कार सवार नशे में थे और भागने की फिराक में थे. साहिल की बहन जेबा की 12 नवंबर को शादी है. साहिल की आमेर में मेडिकल शॉप है.

वहीं शोएब दोस्त कलीम के साथ दावत से घर आ रहा था. शोएब चार महीने पहले जन्मे बेटे मोहम्मद हुसैन का इसी महीने जन्म का जश्न मनाने वाला था. इससे पहले ही घर में मातम पसर गया. घटना से इलाके में शोक की लहर है.

राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति