मशहूरकथावाचकइंद्रेशउपाध्यायशुक्रवार (5 दिसंबर) कोवैवाहिकबंधनमेंबंधगए. उन्होंनेजयपुरकेताजआमेरहोटलमेंआयोजितभव्यसमारोहमेंहरियाणाकीशिप्रा शर्मा केसाथसातफेरेलिए. शिप्राएक सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी हैं. यह विवाह समारोह पूरी तरह से आध्यात्मिक और सात्विक माहौल में संपन्न हुआ.

गौ माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया

शादी का मंडप विशेष रूप से तिरुपतिबालाजी के मंदिर की थीमपर तैयार किया गया था. विवाह की रस्में जयपुर की मारवाड़ी और मथुरा की ब्रज परंपरा से निभाई गईं. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक अनूठी रस्म निभाते हुए, फेरे लेने से पहले मंडप में रखी गौ माता की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया.

इंद्रेश उपाध्याय ने खुद गाया भजन

देश के विभिन्न धार्मिक शहरों से आए 101 वैदिक ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों का पाठ कर नवदंपति के सफल वैवाहिक जीवन की कामना की.विवाह समारोह में डीजे पर फिल्मी गीतों के बजाय सिर्फ भजन बजाए गए.विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे इंद्रेशउपाध्यायने स्वयं भजन गाकर सुनाया. कई भक्त भक्ति भाव में मगन होकर झूमते-नाचते नजर आए.दूल्हे इंद्रेश उपाध्याय क्रीमकलर की शेरवानी, उस पर लाल चुनरी और हाथ में चांदी की छड़ी लेकर मंडप में पहुंचे थे. दुल्हन शिप्रा गोल्डनकलर की साड़ी में थीं.विवाह की पूरी रस्म लगभग 3 घंटे तक चली.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी हुए शामिल

इंद्रेश उपाध्याय की शादी में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, कथावाचक, कलाकार और खास मेहमान शामिल हुए. इनमेंबागेश्वर धाम पीठाधीश्वरधीरेंद्र शास्त्री (जो मंत्रोच्चारण के समय दूल्हे के ठीक पीछे बैठे थे).कवि और कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास, साध्वी ऋतंभरा, संत पुंडरीक जी महाराज, बॉलीवुड गायक बीप्राक, भजन गायिका मान्याअरोड़ा.विवाह समारोह में शामिल होने के बाद डॉ. कुमार विश्वास, साध्वी ऋतंभरा और भजन गायिका मान्याअरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए वर-वधू को अपनी शुभकामनाए दीं.

हल्दी रस्म में बी प्राक ने गाया भजन

विवाह से एक दिन पहले, हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई थी. इस दौरान दुल्हन शिप्रा ने अपने हाथों सेइंद्रेश उपाध्याय की हथेली पर मेहंदी रचाई थी. मेहंदी और हल्दी की रस्म में बॉलीवुडसिंगरबीप्राक ने गीत और मान्याअरोड़ा ने भजन पेश किए थे.विवाह का रिसेप्शन शाम को उसी होटल में आयोजित किया गया है. सूत्रों के अनुसार, शाम को होने वाले इस रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के भी आने की उम्मीद है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच यह समारोह संपन्न हुआ, जिसके लिए 100 के करीब बाउंसर्स के साथ 50 सिक्योरिटीगार्ड्स भी तैनात किए गए थे.