Rajasthan News: राजस्थान में धौलपुर जिले के एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका पर एक पार्क में चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात रेलवे स्टेशन के पीछे एक पार्क में घटित हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाडी निवासी दिनेश माहौर ने अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से हमला किया और खून बहने पर उसे वहीं छोड़ गया. उन्होंने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो जाने के डर से युवती ने पार्क की बेंच पर अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर खून से लिख दिया. अधिकारी ने बताया कि महिला किसी तरह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास पहुंची, जहां रेलवे पुलिस बल के एक जवान ने उसकी मदद की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
मामले की जांच कर रही पुलिसपुलिस ने बताया कि युवती एक माह पहले दिनेश के साथ चली गई थी. उन्होंने बताया कि वह दिनेश के साथ रह रही थी, लेकिन उसके परिजनों ने उसे जयपुर अपने घर लौटने के लिए दबाव बनाया था. पुलिस ने बताया कि दिनेश युवती को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था ताकि वह जयपुर के लिए ट्रेन पकड़ सके लेकिन युवती ने जाने से मना कर दिया. उन्होंने बताया कि इस पर दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी ने गुस्से में आकर युवती पर चाकू से हमला कर दिया. मामले की आगे जांच की जा रही है.
Watch: कोटा में JVVNL के स्टोर में लगी भीषण आग, विद्युत उपकरण सहित लाखों का सामान जलकर राख
रेलवे कॉलोनी में हुई बहसमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवती और उसके प्रेमी के बीच रेलवे की कॉलोनी में बने पार्क बहस शुरू हुई. जिसके बाद आरोपी गुस्से में आकर युवती पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे युवती खुन से लथपथ हो गई. खुन से लथपथ होने के बाद भी युवती ने पार्क पार्क की बेंच पर अपने माता पिता का मोबाइल नंबर खून से लिख दिया. इस घटना के बाद SHO अनिल जसोरिया मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
