जोधपुर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया का एक सभा में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बुढ़िया बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से काले हिरण शिकार प्रकरण में मुकाम आकर माफी मांगने की बात कहते नजर आ रहे हैं.

Continues below advertisement

सभा में मौजूद हजारों लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर समर्थन जताया. बुढ़िया ने दावा किया कि सलमान खान के माफी मांगने पर बिश्नोई समाज उन्हें माफ कर सकता है. वायरल वीडियो में देवेंद्र बुढ़िया कहते सुनाई दे रहे हैं कि लॉरेंस बिश्नोई उनके समाज का बच्चा है और उसके खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं.

उन्होंने कहा कि लॉरेंस ने करीब एक साल पहले उनसे कहा था कि यदि सलमान खान मुकाम आकर माफी मांग लेते हैं तो उन्हें माफ किया जा सकता है. बुढ़िया ने सलमान खान को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें 27 साल पहले हुए काले हिरण शिकार प्रकरण में माफी मांगने पर विचार करना चाहिए.

Continues below advertisement

30 से 40 हजार लोगों के बीच समर्थन जुटाने का दावा

वायरल वीडियो को लेकर देवेंद्र बुढ़िया से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यदि माफी मांगने से किसी की जान बच सकती है तो ऐसा करना बेहतर है. उनके अनुसार, सलमान खान मुकाम आकर माफी मांगते हैं तो बिश्नोई समाज उन्हें माफ कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई भी माफी देने के लिए तैयार हो सकता है.

बुढ़िया ने दावा किया कि उन्होंने करीब 30 से 40 हजार बिश्नोई समाज के लोगों के बीच यह सवाल रखा था कि यदि सलमान खान मुकाम आकर माफी मांग लेते हैं तो क्या उन्हें माफ कर दिया जाएगा. इस दौरान लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर अपना समर्थन जताया.

विदेशों में भी खतरे का किया जिक्र

देवेंद्र बुढ़िया ने बातचीत में कहा कि बिश्नोई समाज के लोग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रहते हैं. उन्होंने दुनिया भर में समाज की आबादी करीब 75 लाख होने का दावा करते हुए कहा कि सलमान खान को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए.

बुढ़िया के बयान में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी टिप्पणी सामने आई है. उन्होंने माफी को विवाद समाप्त करने का रास्ता बताते हुए अभिनेता से मुकाम आकर माफी मांगने की अपील की.

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार