जयपुर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 5 दलितों की हत्या के सभी आरोपियों के बरी होने और जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गई सीजेपी की टीम पर हुए हमले को लेकर राजस्थान सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मामले का सवाल नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है.
5 दलितों की हत्या पर सिस्टम को घेरा
चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "सवाल सिर्फ 5 दलितों की हत्या का नहीं है, यह पूरे सिस्टम का सवाल है. 5 दलितों की हत्या हो जाए और किसी को भी गुनहगार न माना जाए. पीड़ित परिवार को 11 साल बाद भी साफ ना मिल पाए तो यह सोचने वाली बात है. अगर यह उदाहरण बन गया तो दलित आए दिन इसी तरह से मारे जाएंगे और सामंतवादी लोग बचते चले जाएंगे." उन्होंने कहा कि इस मामले में राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट में अपील दाखिल करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर में स्कूल निरीक्षण टीम पर हमले की निंदा
जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गई कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर हुए हमले को लेकर भी आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने नाराजगी जताई. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह सच को छिपाने की कोशिश है. हालांकि, उनका कहना है कि राजस्थान की सरकार इस मामले में कामयाब नहीं हो पाएगी.
शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन की बात
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी आजाद समाज पार्टी भी स्कूलों की हालत बेहतर करने की लड़ाई लड़ेगी. उन्होंने कहा कि वह खुद भी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आंदोलन करेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें जेल क्यों न जाना पड़े. सांसद के इस बयान से साफ है कि वह राजस्थान में दलित न्याय और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में हैं.
