राजस्थान के अजमेर जिले में एक कांस्टेबल की खुदकुशी का मामला सामने आया है. स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (RAC) के एक कांस्टेबल ने सोमवार (19 अक्टूबर) शाम अपनी सर्विस राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मारकर जान दे दी. इस स्ट्रांग रूम में पंचायती राज चुनाव में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी गई थी. पुलिस ने कांस्टेबल की खुदकुशी को लेकर जानकारी दी है. मृतक कांस्टेबल की पहचान हो गई है.

Continues below advertisement

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना माखुपुरा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शाम करीब 5:15 बजे हुई, जब शिफ्ट बदली जा रही थी. मृतक कांस्टेबल की पहचान नरेंद्र गोदारा (31) के रूप में हुई है. 

ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल नरेंद्र गोदारा ने की खुदकुशी!

पुलिस अधीक्षक (SP) हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चुनाव संबंधी स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए 9वीं आरएसी टोंक की ए-कंपनी 16 अक्टूबर से तैनात थी. उन्होंने बताया कि इसी कंपनी में कार्यरत 2018 बैच का कांस्टेबल नरेंद्र सोमवार शाम ड्यूटी पर था और पाली बदलने के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल ठोड़ी के नीचे रखकर गोली चला दी.

Continues below advertisement

खुदकुशी की वजह का अभी पता नहीं- एसपी

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.  अधिकारियों के अनुसार, नरेंद्र गोदारा वर्ष 2018 में प्रतापगढ़ स्थित महाराणा प्रताप बटालियन में भर्ती हुआ था. 

मृतक की पत्नी भी ट्रैफिक पुलिस में तैनात

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि मृतक कांस्टेबल मूल रूप से नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र का निवासी था और वर्तमान में अजमेर में रह रहा था. नरेंद्र गोदारा की पत्नी जिला पुलिस में कांस्टेबल है और अजमेर शहर की ट्रैफिक पुलिस में तैनात है. दोनों की एक साल की बेटी भी है.

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी