Punjab Assembly Session LIVE: पंजाब में छः महीने के लिए सेफ हो गई मान सरकार, 6 विधायकों ने नहीं किया वोट, विश्वास प्रस्ताव हुआ पास

Punjab Assembly Live: पंजाब विधानसभा में सीएम भगवंत मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया जो चर्चा के बाद पास हो गया. 7 सांसदों की बगावत के बीच यह विश्वास प्रस्ताव, सियासी रणनीति के लिए अहम माना जा रहा है.

एबीपी स्टेट डेस्कLast Updated: 01 May 2026 05:57 PM

बैकग्राउंड

पंजाब में एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. सीएम भगवंत मान ने खुद इसकी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...More

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें और समय दिया जाना चाहिए- बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब विधानसभा सत्र पर पंजाब के मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि, "शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनके बोलने का समय 8 मिनट होगा. फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें और समय दिया जाना चाहिए-20 मिनट, यहाँ तक कि 28 मिनट भी. सत्र बहुत अच्छे से चल रहा है और इसी तरह जारी रहना चाहिए. मुख्यमंत्री इसकी सराहना कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं."