Manoranjan Kalia Case: बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जालंधर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी सैदुल अमीन ने सात और आठ अप्रैल की दरमियानी रात को बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था. घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर, मुख्य आरोपी को रसद सहायता प्रदान करने वाले दो स्थानीय सहयोगियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

 

अमरोहा का रहने वाला है आरोपीपकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले सैदुल अमीन के रूप में हुई है. जिसको केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की टीमों ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था. हालांकि केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस की टीमें लगातार टच में थी.

पुलिस ने बताया कि हमले से जुड़े संचालकों, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है. 

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दावा किया है कि केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने ये गिरफ्तार की है. हालांकि हमले के बाद से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर थीं और इस केस पर काम करना शुरू कर चुकीं थी. पुलिस की टीमों ने हरीयाणा, दिल्ली और यूपी में छापेमारी की थी.

आतंकियों से मिले हैं आरोपी के लिंककेंद्रीय एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी मुख्य केस की सबसे मुख्य कड़ी है, जिसके लिंक आतंकियों से मिले हैं. कुछ डिजिटल डिवाइस भी केंद्रीय एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए हैं.

(स्नेह जुनेजा की रिपोर्ट)