Punjab News: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब में सरगर्मियां तेज होती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है. इंदर इकबाल सिंह अटवाल कुछ दिन पहले ही अकाली दल से बीजेपी में शामिल हुए थे. इंदर इकबाल लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को अपना पर्चा दाखिल किया था. आपको बता दें कि 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है, वहीं 13 मई को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Jalandhar Bypoll: जालंधर उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने दाखिल किया नामांकन
ABP Live | 18 Apr 2023 12:44 PM (IST)
जालंधर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता उनके साथ नजर आए.

इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने नामांकन किया