चंडीगढ़ में बीजेपी के पंजाब ऑफिस के दफ्तर में बाहर बुधवार (1 अप्रैल) को धमाका हुआ. BJP दफ्तर के बगल में ब्लड बैंक की बिल्डिंग है, जहां पर एक एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी. उसी में धमाका हुआ है. चंडीगढ़ में बीजेपी चंडीगढ़ और BJP पंजाब के दो अलग-अलग ऑफिस हैं. एक्टिवा की हेडलाइट के निचले हिस्से में धमाका हुआ. धमाके में नुकीली चीज सामने की दीवार से टकराई है. बीजेपी पंजाब का दफ्तर चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में है. CFSL की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस हर एंगल से इसकी जांच में जुट गई है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
शुरुआती जांच में क्रूड बम जैसी चीज- पुलिस
घटनास्थल को कॉर्डन ऑफ यानी घेर कर दिया गया है. SSP चंडीगढ़ कंवरदीप कौर ने कहा कि क्रूड बॉम्ब जैसी कोई वस्तु में धमाका हुआ. ये शुरुआती जांच में सामने आया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि क्रूड बम जैसी कोई वस्तु में ब्लास्ट हुआ. हालांकि ये वस्तु यहां रखी गई थी या फेंकी गई इस बारे में अभी कुछ बता नहीं सकते. तकरीबन 5 बजे के करीब ये धमाका हुआ था.
HS फुल्का के BJP में शामिल होने पर सुनील जाखड़ बोले, 'सिख धर्म के लोगों का पीएम मोदी पर...'
बीजेपी नेता ने धमाके पर क्या कहा?
इस घटना पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बीजेपी नेता विनीत जोशी ने कहा कि तकरीबन पांच बजे धमाके की आवाज दफ्तर के बाहर आई थी. एक स्कूटर और एक कार को नुकसान पहुंचा है. हालांकि पुलिस जांच कर रही है. मगर ऐसा ही लगता है कि किसी ने दफ्तर के बाहर धमाका किया.
मीडिया से बातचीत में बीजेपी नेता ने कहा कि बम ब्लास्ट का बाद धुआं उठा. धुआं उठने के बाद चारों तरफ पैनिक का माहौल था. हमें लगता है कि ये चिंता की बात है. पार्टी ऑफिस के बाहर ऐसा ब्लास्ट हो जाना चिंता की बात है. पिछले चार दिनों से राज्य बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष ऑफिस में ही रुके हुए थे. आज सुबह 6 बजे हो यहां से निकले हैं.
पंजाब में फिर तोड़ी गई भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, वीडियो में खालिस्तानी नेता ने ली जिम्मेदारी
