पंजाब में हाल के बम धमाकों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार के पास बीजेपी के खिलाफ जरा सा भी सबूत है तो बीजेपी नेताओं को गिरफ्तार किया जाए.

Continues below advertisement

सुनील जाखड़ ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री बीजेपी पर बम धमाकों की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ पंजाब के डीजीपी कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की बरसी के कारण इसमें आईएसआई की भूमिका नजर आ रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री को यह इनपुट किसने दिया कि इन घटनाओं में बीजेपी शामिल है.

पंजाब में तस्करों की खैर नहीं! CM मान ला रहे नया कानून, नहीं मिलेगी थाने से जमानत

Continues below advertisement

जाखड़ ने कहा कि अगर सरकार के पास कोई ठोस जानकारी है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सबूत बीजेपी को निशाना बनाया जा रहा है.

'पंजाब पुलिस खुद को बचाने में लगी'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि धमाकों के बाद पुलिस स्टेशनों पर बुलेट प्रूफ गेट लगाए गए और कई थानों की बाउंड्री वॉल की ऊंचाई 6 फुट से बढ़ाकर 9 फुट ऊंची कर ली.

उनका कहना था कि पुलिस ने अपनी सुरक्षा तो मजबूत कर ली, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा और असली जांच को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं. जाखड़ ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए कर रही है, इसलिए सच्चाई सामने आनी चाहिए.

सीएम और सुप्रीमो से भी पूछताछ हो- सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर विपक्ष के नेताओं से पूछताछ की जा सकती है तो फिर मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो से भी सवाल होने चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व खुद पंजाब पुलिस मुख्यालय पहुंचा है और मांग कर रहा है कि इनके पास इस किस्म का कोई भी रत्ती भर भी सबूत है तो हमें गिरफ्तार करो.

अमृतसर और जालंधर ब्लास्ट्स पर BJP के रिएक्शन के बाद भड़के संजय सिंह, पूछा- क्या है मिशन पंजाब?

उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास कोई प्रमाण नहीं है तो फिर मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को अपने आरोपों का जवाब देना चाहिए. इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.