पंजाब चुनाव से पहले राज्य की सियासत में बड़ी हलचल मची है. मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके जरिए उनपर कथित तौर पर बेअदबी के आरोप लगाए जा रहे हैं. चुनाव से पहले अब विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में लगी है और बीजेपी आम आदमी पार्टी (AAP) और सीएम मान पर हमलावर है.

Continues below advertisement

मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आप पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, "अकाल तख्त की तरफ से फरमान सुनाया गया कि भगवंत मान से कोई सिख नाता नहीं रखेगा. वीडियो सामने आया था कि भगवंत मान गुरु साहिब पर शराब की छींटे मार रहे हैं."

यह भी पढ़ें: पंजाब की महिलाओं को 1500 रुपये मिलने का रास्ता साफ, अब BJP-कांग्रेस ने उठाई 4 साल के बकाये की मांग

Continues below advertisement

बीजेपी ने सीएम मान पर लगाए ये आरोप

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाते हुए कहा, "भगवंत मान के चहेते एक पुलिस अधिकारी ने गुड़गांव के होटल में उस व्यक्ति के साथ मीटिंग की जो यह वीडियो सामने लाया था. अब पुलिस ने जसप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर FIR दर्ज कर ली है. उसके बाद मान के चहेते अधिकारी ने दबाव बनाया कि रिपोर्ट में से उनका नाम हटाकर बता दिया जाए कि AI से वीडियो बना है."

इसी के साथ मनजिंदर सिंह सिरसा ने सवाल उठाया कि क्या क्या पंजाब पुलिस भगवंत मान के खिलाफ बेअदबी कानून में कार्रवाई करेगी?

यह भी पढ़ें: बेअदबी से जुड़े CM मान के कथित वीडियो पर खुलासा, पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराने का आरोप