पंजाब खेल क्षेत्र में आगे बढ़े और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का मान सम्मान बढ़ाएं इसके लिए अनेक काम हो रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तत्परता से काम कर रही है. नई खेल नीति पंजाब में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'पंजाब राज्य (डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स) अधिनियम-2024 लागू की है. इसके पीछे पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य में खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तौर तरीके अपनाना और विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के निष्पक्ष सेलेक्शन को सुनिश्चित करना है. खेल एसोसिएशन में पारदर्शिता पंजाब में लागू हुई नई खेल नीति से खेल एसोसिएशनों के कामकाज में पारदर्शिता आएगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि का सही से उपयोग हो. वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स नई खेल नीति के तहत पंजाब के हर जिले में एक विशेष खेल के लिए जिला खेल एसोसिएशन का पंजीकरण किया जाएगा. इसके साथ ही पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा. यह कमेटी विभिन्न खेल आयोजनों में जिले या राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीमों और खिलाड़ियों का चयन करेगी. यौन उत्पीड़न कमेटी मान सरकार जिला स्तर पर पांच सदस्यीय यौन उत्पीड़न कमेटी बनाएगी. इसमें तीन महिला और दो पुरुष सदस्य शामिल होंगे. इससे खिलाड़ियों में सकारात्मक संदेश जाएगा. यह कमेटियां किसी भी अप्रिय घटना का स्वतः संज्ञान ले सकेंगी.
 

डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें