Amritsar Temple Blast: पंजाब के अमृतसर के अटारी रोड पर इलाके खंडवाला में ठाकुरद्वार मंदिर पर हमला हो गया. रात के समय दो बाइक सवार युवकों द्वारा बम नुमा वस्तु फेंक धमाका किया गया, जिससे मंदिर की इमारत को नुकसान हुआ है. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई है
इस हमले के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. हमलावरों की धमाका नुमा वस्तु फेंकने की सीसीटीवी आई फुटेज सामने आई है. वहीं इस पर इलाके के पार्षद के बेटे का कहना की मंदिर पर हमले के कारण इलाके में दहशत का माहौल. घटना की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर की ओर आते हुए दिखाई देते हैं. कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिखता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं.
'युवाओं को बहका रही आईएसआई'इस घटना को लेकर अमृतसर के कमिश्नर जीपीएस भुल्लर ने कहा, "हमें रात 2 बजे इसकी सूचना मिली और हम तुरंत मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. हमनें सीसीटीवी चेक किए और आस-पास के लोगों से बात की. बात यह है कि पाकिस्तान की आईएसआई हमारे युवाओं को पंजाब में अशांति फैलाने के लिए बहका रही है. हम कुछ ही दिनों में इस मामले का पता लगा लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे. मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपनी जिंदगी बर्बाद न करें. हम जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे."
ये भी पढ़ें
लुधियाना में होली पर मस्जिद के पास पथराव के बाद तनाव, 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या बोली पुलिस?
