पंजाब में अमृतसर के जट्टा गांव में बीती रात (गुरुवार, 20 अगस्त) एक घर पर ग्रेनेड अटैक की खबर है. इस हमले में परिवार के दो सदस्य घायल हो गए हैं. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात बदमाश बाइक से आए और घर पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है. 

Continues below advertisement

घायल सदस्यों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पुलिस घर वालों से और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसकी साजिश हो सकती है. वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले जा रहे हैं. अभी पुलिस को यह जानकारी नहीं है कि परिवार की किसी से निजी दुश्मनी है या नहीं. 

यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?

Continues below advertisement

खबर अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ें: Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'