आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा से विधायक और पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा बुधवार से छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी से पंजाब की सियासत गरमा गई है.

Continues below advertisement

पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य अजेंदरपाल कौर ने इस कार्रवाई को बीजेपी का डर करार दिया है जो चुनावों से पहले ही सामने आ गया है और कहा कि AAP की महिला विंग डटकर बीजेपी की चालों का सामना करेगी. साथ ही आरोप लगाया कि बीजेपी हर चुनावी राज्य में इसी तरह की कार्रवाई करती है. 

 

'किसी को नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है'

मीडिया से बातचीत में अमनदीप ने कहा, "किसी को कुछ नहीं पता क्या चल रहा है और क्यों. 40 उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने के बाद ये कार्रवाई की जा रही है. ED ने बिना किसी पूर्व सूचना के यहां छापेमारी की है. मेरी अभी पार्टी हाईकमान से बात हुई है. किसी को नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है या यह छापेमारी कब तक चलेगी." उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ED की यह छापेमारी BJP की एक चाल है, चुनावों से पहले वो अन्य राज्यों में भी यही करती है.

पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'

BJP चुनावों से पहले डर गई

BJP पर पंजाब की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अजेंदरपाल ने कहा कि पौने 5 सालों (4.75 साल) तक उन्हें कभी पंजाब याद नहीं आया. बीजेपी को ड्रग संकट या राज्य को फंड देना याद आता है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले महिला विंग की पंजाब प्रधान के आवास पर छापेमारी से साफ पता चलता है कि BJP घबरा गई है. उन्होंने कहा, "वो जानते हैं कि पंजाब में AAP की सरकार बनने जा रही है, और इसीलिए उन्होंने यह छापेमारी की है. इस उम्मीद में कि वो हमें डरा सकेंगे, लेकिन वो यह नहीं जानते कि यह पार्टी जमीनी स्तर के आंदोलन से निकली है. हम ऐसी चालों से डरने वाले नहीं हैं. हम मजबूती से डटे हुए हैं, और आगे भी डटे रहेंगे."

अजेंदरपाल का दावा है कि पंजाब का महिला विंग आज तक इतना मजबूत नहीं हुआ इसलिए वो बौखलाहट में है. 1000-1500 की स्कीम लॉन्च होने के बाद पंजाब की महिलाएं मान सरकार को दुवाएं देती हैं. उन्होंने कहा कि हम डटकर यहां बैठे हैं और आगे भी ऐसे ही सामना करेंगे.  

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि  ED ने 4 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा उनके पति डॉ. राकेश अरोड़ा और करीबियों से जुड़े करीब 7 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. ये कार्रवाई मोगा जिले में नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई सरकारी जमीनों के मुआवजे में हुए कथित फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़ा मामला है. 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर AAP ने पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है और  डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का नाम इसमें शामिल है. AAP अब ED के एक्शन को इससे जोड़कर देख रही है और इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है.